माधौगढ़। जालौन माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार को कार ने ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। इससे बाइक सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कस्बा के मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर निवासी बालक राम (22), अंजली (16) व मुन्नी देवी (15) के साथ सोमवार दोपहर जालौन माता मंदिर पर दर्शन कर घर लौट रहे थे।बाइक जैसे ही बाबूपुरा गांव के पास पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक में कट मार दिया। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी खंदक में जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. मनीष राजपूत का कहना है कि हल्की चोटें आई थी। इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।