फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा टोल पर लगे पोल पर गिरी बिजली से सिस्टम ठप, फोटो खींचकर निकले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। टोल प्लाजा पर लगे बिजली के पोल पर सोमवार को बिजली गिर पड़ी। इससे टोल का पूरा सिस्टम ठप हो गया। टोल का सिस्टम ठप होने से सभी लाइनें बंद हो गईं। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। टोल कर्मियों ने दो लाइनों को चालू कर वाहनों की फोटो खींचकर उन्हें आगे बढ़ने दिया। देर शाम तक कर्मचारी सिस्टम ठीक करने में लगे रहे। टोल मैनेजेर अनिकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली गिरी थी। वाहनों को निकलने में कोई समस्या नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन




कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडी खुर्द में सोमवार शाम अचानक बदले मौसम के दौरान दो स्थानों पर बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन किसान की चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मंदिर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
भेंडी खुर्द निवासी किसान रसपाल अपनी बकरियों को लेकर खेत में गया था। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी, जिससे उसकी चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव में नव-निर्मित राम-जानकी मंदिर पर भी बिजली गिरने से मंदिर की सुराही ध्वस्त गई और अंदर रखा इन्वर्टर व बैटरी अचानक आग लगने से जल गए। ग्राम प्रधान नवनीत मिश्रा ने बताया कि बकरियों और मंदिर की क्षति मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें