फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बेटे सहित दंपति को मारी टक्कर, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सड़क पर झांसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटा सहित दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने घायल पड़े बेटे व दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी श्रीकांत प्रजापति, पत्नी अर्चना और बेटे वंश (11) के साथ शुक्रवार की शाम झांसी-कानपुर हाईवे राठ रोड ओवरव्रिज के पास बस का इंतजार कर रहे थे।
तभी हाईवे किनारे खड़े दंपती को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बेटा सहित दंपती घायल हो गए और इलाज के दौरान झांसी में वंश ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल दंपति का इलाज चल रहा है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें