रामपुरा। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी भाग गया। परिजनों ने लड़की को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव में वाले एक शख्स ने बताया कि शुक्रवार को गोहन निवासी मानवेंद्र उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे सूनसान जगह पर ले गया। वहां डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में उसे लहूलुहान हालत में उसके घर के बाहर छोड़ गया। परिजन पीड़ित लड़की को सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।