फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लालच में विस्फोटक ढोती हैं बसें

विज्ञापन
बस चालक से जानकारी लेकर थाना अध्यक्ष बीएल यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। रोडवेज हो या प्राइवेट बसें, चालक और परिचालक चंद पैसों के लिए विस्फोटक तक ढोने से बाज नहीं आते हैं। फिर चाहे सवारी को बैठने की जगह मिले न मिले। माधौगढ़ से उरई ही नहीं, बल्कि कानपुर, औरैया और इटावा तक इन्हीं प्राइवेट बसों से मिलावटी खोया और आतिशबाजों का बारूद बेरोकटोक ढोया जाता है। हैरत की बात तो यह है कि रोडवेज के अधिकारी भी कभी-कभार रूट पर बसों की चेकिंग करते हैं तो सिर्फ यात्रियों की गिनती कर उतर लेते हैं। बस की बोरियों में कहां क्या रखा है, कोई नहीं देखता है। ऐसे में यात्रियों का झोला और बैग चेक करने की जहमत कौन उठाए। मुसाफिरों की मानें तो उरई और माधौगढ़ की प्राइवेट बसों में कई बार खोये की बोरियां लदी मिली हैं। चालक-परिचालक से कुछ कहो तो वे लड़ने को आमादा हो जाते हैं। रोडवेज के एआरएम केएन चौधरी का कहना है कि रोडवेज बसों में जब कभी ऐसी शिकायत मिलती है तो चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाती है। वहीं प्राइवेट बसों के बाबत एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर प्राइवेट बसों की चेकिंग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

आतिशबाजों का गढ़ है रामपुरा और माधौगढ़
रामपुरा और माधौगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बनाने का काम भी होता है। कई गांव ऐसे हैं, जहां घर-घर आतिशबाजी बनती है। जिसके लिए घरों में बारूद का भंडार भी किया जाता है। दिवाली का समय नजदीक आ रहा है। माना जा रहा कि उसी की तैयारी के लिए कोई आतिशबाज केमिकल व बारूद लेकर जा रहा होगा। पुलिस भी अब ऐसे लोगों की तलाश के लिए संदिग्धों को उठा रही है।
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व धमाके से प्रशासन सकते में
स्वतंत्रता दिवस के चार दिन पहले ही हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के कान जरूर खड़े कर दिए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास न किया होता तो बस जलकर राख भी हो सकती थी। इधर, घटना के बाद से ही हरकत में आई पुलिस ने कालपी और कोंच बस स्टैंड से निकलने वाली प्राइवेट और रोडवेज बसों में चेकिंग भी शुरू कर दी है। एएसपी का कहना है कि घटना सामान्य है, फिर भी एहतियात बरत रहे हैं।

बस के अंदर जला हिस्सा दिखाता यात्री- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें