फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड होकर चली ट्रेनें, अतिरिक्त स्टापेज भी दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रूटों पर बसें कम होने के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है। रोजाना से ज्यादा ट्रेन टिकटों की बिक्री हुई। यात्री संख्या देखते हुए मेमू ट्रेन को अतिरिक्त स्टॉपेज देना पड़ा। रेल अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर यात्रियों
विज्ञापन

की भीड़ बढ़ी है। यात्रियों को स्टैंड पर बसें नहीं मिल रही हैं। इसका फायदा प्राइवेट और डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं। यह लोग यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है। ऐसे में लोगों के लिए ट्रेनों का सहारा है। बसें चुनाव में जाने से करीब एक हफ्ते से
स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई है। झांसी, कानपुर व लखनऊ जाने के लिए ज्यादातर लोग ट्रेनों का सहारा ले रहे है।
झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर दो दर्जन से ज्यादा स्टेशन हैं। इस रूट पर झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली मेमू का स्टॉपेज है। शनिवार
को मेमू में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। यह हाल रहा कि जितने यात्री सीटों पर थे, उसे ज्यादा खड़े होकर यात्रा करते नजर आए। यात्रियों की भीड़ देखकर मेमू और झांसी-लखनऊ इंटरसिटी को अतिरिक्त स्टॉपेज दिया गया। उधर ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे रहे। रेल अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज बसों की कमी से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हालांकि ट्रेनों का सफर निर्बाध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें