उरई। बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में एक युवक मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पेंट की जेब में पड़े आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को मौत की सूचना दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास पवन (45) निवासी दरियापुर थाना अजीतमल जनपद औरैया अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चचेरे भाई प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। वह एकलौती संतान थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पिछले कई वर्षों से उरई में रहकर रिक्शा चलाकर अपना भरण-पोषण करता था। पवन नशे का लती था। इस कारण उसकी तबीयत खराब रहती थी।