फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेली कलाकारों की कार पुलिया से नीचे गिरी, छह घायल

Wed, 22 May 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के नरौल में बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गायकों की कार पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में छह कलाकार घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया, तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरौल में छेदीलाल प्रजापति के घर पर मंगलवार को बुंदेली लोकगीत का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें प्रस्तुति देने के लिए लोकगीत गायक कलाकार झांसी से बोलेरों से सवार होकर नरौल आ रहे थे। रामपुरा में काली पेट्रोल पंप के पास अधूरी पड़ी पुलिया में गिर गई। उसमें सवार चालक झांसी निवासी डॉ. नारायण सिंह बुंदेला (38), शिवपुरी जिले के पिछोर निवासी नेहा देसोरिया (23), दीपक दिसोरिया (19), झांसी निवासी अनीता दांगी (28), ललितपुर जिले के गुगुरवरा निवासी राकेश (25) व ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के ककढ़ारी निवासी मुरारी (39) गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल कलाकारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाया गया। जिसमें बुंदेली गायक कलाकार नेहा दिसोरिया, अनीता दांगी व बोलेरो चालक डॉ. नारायण सिंह बुंदेला की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

छह माह से खुदी है पुलिया

रामपुरा। नगर व भीकमपुरा के बीच पिछले छह माह से पुलिया खुदी पड़ी है। जिसको बनाने में विभाग लापरवाही दिखा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने लोगों की बात पर ध्यान नहीं दिया। जिससे इस पुलिया पर हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस पुलिया का समय रहते निर्माण नहीं कराया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



हादसे के आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

रामपुरा। नरौल कार्यक्रम में जाते समय बुंदेली कलाकारों की कार पुलिया में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन आधा घंटा बीतने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, इसके बाद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद औपचारिता के लिए पुलिस सीएचसी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें