फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसका शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे हदरुख चौकी इंचार्ज दामोदर सिंह ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा निवासी स्वर्गीय सीताराम नागर के 22 वर्षीय पुत्र रमाकांत ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। बड़े भाई शिवकेश जब फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परि
जनों ने बताया कि मृतक रमाकांत बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। नौकरी के लिए कई जगह आवेदन भी कर रहा था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से मां राजरानी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौत की वजह की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें