फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

Wed, 30 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें दो फोन लगाए गए हैं जिसमें एक फोन पर शिक्षक अपनी छुट्टी की जानकारी देंगे तो वहीं दूसरे पर बच्चों के अभिभावक विद्यालय में पठन पाठन की पूरी जानकारी देंगे। इससे यह पता लग सकेगा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से पहुंच रहे हैं
विज्ञापन


या नहीं। इससे विद्यालयों में पठन पाठन का स्तर भी सुधरेगा। परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी कार्यालय के दो कर्मचारियों को सौंपी जाएगी। कंट्रोल रूम सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक संचालित होगा।

कंट्रोल रूम के एक फोन शिक्षक अपनी छुट्टी की सूचना देंगे तो वहीं बच्चों के अभिभावक भी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय की जानकारी देते रहेंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी विद्यालयों में फोन कर शिक्षकों की जानकारी लेंगे। इससे शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करेंगे। जब शिक्षक विद्यालयों में समय से पहुंचकर पढ़ाई करेंगे तो बच्चे भी विद्यालय समय से पहुंचेंगे। इससे इन विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी।  
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में लगेगा रिकार्डिंग सिस्टम
कंट्रोल रूम में रिकार्डिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे शिक्षकों की उपस्थिति या उनकी शिकायत आदि को रिकार्ड किया जा सकेगा। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।

शिक्षकों के नंबरों की बनाई गई लिस्ट
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के नंबरों की लिस्ट विद्यालय सहित कंट्रोल रूम में चस्पा कर दी गई है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी इन नंबरों से प्रतिदिन स्कूलों में फोन कर शिक्षकों की लोकेशन लेंगे। इसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिदिन के लेखाजोखा पर रहेगी नजर
 कंट्रोल रूम में प्रतिदिन के लेखाजोखा को शाम के समय छांटकर उस पर कार्रवाई करने के दिशा निर्देश तय किए जाएंगे। इस कार्य में हीलाहवाली करने पर कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों उत्तरदायी होंगे।

वर्जन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए एसएमएस व्यवस्था शुरू की जा रही है। कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। नई व्यवस्था से शिक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।- राजेश कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

बीएसए ने जारी की हेल्पलाइन
बीएसए कार्यालय में अभिभावक हेल्प लाइन नंबर 05162-250738 पर स्कूलों की गतिविधियों में स्कूल के खुलने एवं बंद होने, एमडीएम वितरण, यूनीफार्म वितरण, पाठ्य पुस्तकों का वितरण के अलावा शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित एवं अनुपस्थिति की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं अध्यापक हेल्पलाइन नंबर 05162-252556 पर आकस्मिक, चिकित्सीय, बाल्यकाल व मातृत्व अवकाश की सूचना देंगे अन्यथा की स्थिति में उनके अवकाश अमान्य माने जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें