फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को बेरहमी से पीटा, बड़े उम्र के लड़के से शादी का कर रहे थे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आटा थाना क्षेत्र में माता-पिता ने रिश्तेदारों संग मिलकर भाई बहन को बेरहमी से पीटा। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने दोनों भाई बहनों को पुलिस तक पहुंचाया। भाई का आरोप है कि परिजन बहन की शादी जबरन अधिक उम्र के लड़के से कराना चाहते थे, जिसका दोनों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि सिर्फ भाई के साथ मारपीट हुई है, कारण पता किया जा रहा है। फिलहाल माता पिता समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कुसमरा गांव निवासी युवती काजल (18) और उसका भाई आकाश (17) सोमवार की दोपहर ग्रामीणों को घर में लहूलुहान हालत में मिले। भाई ने बताया कि माता पिता दिल्ली में रहकर काम करते थे, अभी लॉकडाउन पर लौटे हैं। दोनों बहन की शादी जबरन अधिक उम्र के लड़के से कराना चाहते थे। जिसका दोनों भाई बहनों ने विरोध कर घर छोड़ दिया। दो दिन पूर्व माता पिता और कुछ रिश्तेदार उन दोनों को कानपुर से पकड़कर लाए और सोमवार को शादी की ही बात पर जमकर पीटा। पीटने में माता-पिता के साथ उसके मामा और मौसेरा भाई भी शामिल था। आकाश के मुताबिक उसके पैरों में रिश्तेदारों ने कील से घाव किए और बेल्ट से पीटा और माता पिता खड़े तमाशा देखते रहे कोई कुछ नहीं बोला। आटा थाना प्रभारी ने बताया कि माता पिता उपेंद्र व अलका के अलावा दो अन्य रिश्तेदार महाराज सिंह व रोहित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद भाई बहन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जानकारी होते ही गांव निवासी अक्षय सिंह गौर ग्रामीणों को लेकर अधिकारियों से मिले और घटना की जानकारी दी। इस दौरान योगेश पाल, सुमन द्विवेदी, राज दुबे, केटी तिवारी, सचिन, अंशुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें