फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया के चैंबर पर लग गया ढक्कन

विज्ञापन
चैंबर पर लगाई गई नई जाली - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में नाले की पुलिया के बीचोंबीच बने चैंबर का ढक्कन टूटकर पुलिया में समा गया था जिससे आने जाने बाले वाहन हादसों के शिकार हो रहे थे। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि रविवार को पालिका प्रशासन ने उक्त चैंबर पर ढक्कन लगवा दिया है जिससे अब लोगों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सागर चौकी चौराहे से धनुताल की ओर जाने वाले रास्ते पर दिन रात आवाजाही बनी रहती है। इस रास्ते से मुख्य धार्मिक मंदिरों, विद्यालय, पार्क आदि के अलावा कांशीराम कॉलौनी व कई गांवों के आवागमन का भी रास्ता है। गांधीनगर इलाके में मलंगा नाले के बाल्मीकि बस्ती की ओर जाने वाले छोटे पुल के पास तत्कालीन पालिकाध्यक्ष विनीता सीरौठिया ने एक पुलिया बनवाई थी।
पुलिया के बीच में साफ सफाई के लिए एक चैंबर बनाकर कंक्रीट से बने एक पत्थर से ढक दिया गया था। पिछले महीनों में किसी वाहन की धमक से वह पत्थर टूट गया और चैंबर खुल गया। जिससे खुले पड़े चैंबर में आए दिन वाहन गिर कर क्षतिग्रस्त तो हो ही रहे थे लोगों के हाथ मुंह भी टूट रहे थे और नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए 27 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। रविवार को पालिका ने उक्त चैंबर पर जाली फिट करवा दी।

27 नवंबर को प्रकाशित खबर का पीडीएफ- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें