कालपी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव के मजरा मोतीनगर में एक ग्रामीण ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बात अधेड़ का शव कुएं से निकाला। पुलिस ने बताया कि परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव के मजरा मोतीनगर निवासी लक्ष्मीनरायन (55) पुत्र मदारी ने रविवार दोपहर गांव स्थित कुएं में छलांग लगा दी, जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते जब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ज्ञान भारती चौकी प्रभारी गोकुल सिह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अधेड के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल न हो सके। इसके बाद फायर ब्रिग्रेड की, टीम को मौके पर बुलाया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधेड व्यक्ति का शव कुए से बाहर निकाला गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।