फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से बचाव की जानकारी दी

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करतीं सीडीपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुरा ब्लाक परिसर में गुरुवार को राज्य पोषण मिशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में बाल विकास परियोजना प्रभारी राजेंद्री गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व ग्राम प्रधान मिलकर कुपोषण की समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। अगर सभी लोग मिलकर इसके लिए प्रयास करें तो अपने देश में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं रह पाएगा।


उन्होंने कुपोषण से बचाव की जानकारियां दी। गंगाराम चौधरी व रामकुमार ने भी कुपोषण दूर करने के बाबत विस्तार से बताया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान श्याम बाबू, चंद्रपाल फौजी, अरविंद बिलौहा, परमलाल बौद्व, राजकुमार के अलावा सरोज कुमारी, गायत्री, सुशीला, नीलम, शीला, हरकुंअर व ऋचा शर्मा आदि मौजूद रहीं। वहीं, माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य पोषण मिशन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



इस मौके पर डॉ. विनोद राजपूत, बीडीओ एपी प्रबल, सीडीपीओ महेबा प्रशांत सिंह, सीडीपीओ कपिल शर्मा, प्रधान अजय करन सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, नृपेंद्र सिंह व चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सुल्तानपुरा गांव के प्रधान ने बाल विकास परियोजना प्रभारी से शिकायत की है कि उनके गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नहीं आती हैं। न ही कोई योजनाएं संचालित होती हैं। इस पर उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें