उरई। बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रक रोककर चालक के साथ मारपीट कर 95 हजार रुपए, मोबाइल लूट लिया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर देहात के सट्टी गांव निवसी गोविंद यादव ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह औरैया से माल खाली करके ट्रक लेकर झांसी की ओर जा रहा था तभी उरई बाईपास खरका पुल के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर उसे रोक लिया। फिर उसके साथ मारपीट कर भाड़ा-माल के 95 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।