फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच व नदीगांव में भी ली ब्लाक प्रमुख की शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विकास खंड कोंच के बीडीसी सदस्य शपथ लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। कोंच और नदीगांव में भी ब्लाक प्रमुख पद के लिए शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व बीडीसी सदस्यों को एसडीएम संजय कुमार सिंह ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। कोंच में ब्लॉक प्रमुख ऐंद्र कुमार सिंह व नदीगांव में सावित्री देवी पाल को अलग-अलग कार्यक्रमों में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

   
वरिष्ठ सपा नेता सरनाम सिंह यादव की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर निरंजन जखौली के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को कोंच खंड विकास कार्यालय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे एसडीएम संजय कुमार सिंह ने पहले ब्लॉक प्रमुख ऐंद्रकुमार सिंह बबलू को शपथ दिलाई। फिर ऐंद्र कुमार ने बाकी बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन जिला पंचायत दिरावटी के प्रतिनिधि लालजी एट एवं बब्बू राजा नरी ने संयुक्त रूप से किया।
  
उधर, विकास खंड नदीगांव परिसर में भी एसडीएम संजय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित महिला ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी पाल को शपथ दिलाई। फिर ब्लाक प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के साथ दायित्व की भी शपथ दिलाई। बीडीओ गणेशप्रसाद, इंजी. राजीव रेजा सहित ब्लॉक कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अभिमन्यु सिंह डिंपल, मानवेंद्र सिंह सोनू, महेन्द्र सिंह परिहार, बालकराम पाल, शिवदयाल दद्दू, अरूणकुमार, विपिन दुबे, गुड्डन तिवारी, रामपालसिंह गुर्जर, ब्रजविहारी श्रीवास्तव, चित्तरसिंह राजावत, अजितकुमार, ठाकुरदास निरंजन, दिनेश चौहान, राजकुमार प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें