जालौन। नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए एक पखवारे से जनता आंदोलित है। तहसील गेट के सामने पिछले 10 दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है। दसवें दिन गुरुवार को भी वहां पर सभा का आयोजन किया गया। इसमें रेल लाओ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया।
वरिष्ठ अधिक्ता अशरफ अली ने कहा कि जिस रेलवे लाइन को नगर से होकर निकलना था, उसे सांसद ने ‘अपनों का साथ, अपनों का विकास’ को करते हुए रेलमंत्री को भ्रमित कर कोंच से जुड़वा दिया। क्षेत्र की उपेक्षा किया जाना सांसद जी को काफी मंहगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जनता को नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने का आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंघल ने नवें दिन के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके बाद समाजसेवी चंद्रशेखर वर्मा ने 10वें दिन के बार एसोसिएशन के अनशनकारियों में अधिवक्ता राघवेंद्र निरंजन, जितेंद्र दीवौलिया, राशिद अली, राहुल त्रिपाठी, राज द्विवेदी, अशोक दीक्षित का माल्यार्पण कर उन्हें क्रमिक अनशन पर बैठाया।
इस मौके पर डॉ. वारिस, लोकेंद्र सिंह, उवैश अली, पलटू कोष्ठा, गुड्डू मिस्त्री, मोनू यादव, लालजी गुप्ता, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, दीपू त्रिपाठी, अशोक यादव, उमाशंकर चतुर्वेदी, असलम सिद्दीकी, अशरफ अली, थोपन यादव, विष्णु अग्रवाल, सुरेश राव डेंगरे, शफीक राईन, अहमद राईन, हरिश्चंद्र यादव, प्रदुम्न दीक्षित, हर्षित चौरसिया, कामरेड राम सिंह चौधरी, किशुन लाल कौशल, समीर अली, बारे कक्का, दीपू शर्मा, राघवेंद्र निरंजन, जितेंद्र दीवौलिया, उमेशचंद दीक्षित, सिद्धार्थ तिवारी, भूपेंद्र लिटौरिया, देवीदयाल वर्मा, जाहिदउल्ला अंसारी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, प्रदुम्न दीक्षित, राहुल बाबा आदि लोग उपस्थित रहे।