फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति से संवरेगा प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य: गौरीशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/पहाड़गांव। श्रीराम इंटर कॉलेज पहाड़गांव में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा फोकस अच्छी गुणवत्तापरक शिक्षा बच्चों को दिलाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त खामियों को दूर करने पर काम कर रही हैं। नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतप्रिय पालीवाल ने सदर विधायक का अभिनंदन किया। उन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता हरेंद्र विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आनन्द गुप्ता, गरौठा विधायक प्रतिनिधि अजय शुक्ला, शिवेंद्र बुंदेला ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। संचालन इंद्रपाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर चंद्रमौलि पालीवाल, संस्था अध्यक्ष रामखिलौने शर्मा, ज्ञानचंद्र कैथवास, सूरज किशोर यादव, हरिओम, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें