फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की दूसरी शपथ के साथ बचे गुंडे भी छोड़ जाएंगे प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा के समर्थन में जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले लोग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होते थे। अब अपराधी परेशान है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। जो थोड़े बहुत बचे हैं, वह भी योगी के दूसरी बार शपथ लेने के बाद प्रदेश छोड़ देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 साल तक टेंट में रहने वाले रामलला को सरकार ने सुशोभित करने का काम किया है। सपा ने कार सेवकों पर गोलियां चलवाने का काम किया है। जाति देखकर वोट न दें। बल्कि योगी और मोदी को देखकर वोट दें। सपा, बसपा जैसी पार्टियों को चुनना पाप नहीं महापाप है। भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर ने अपने कार्यकाल में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे कहा कि वह सिर नवाकर जनता जनार्दन से क्षमा मांगे। इस पर विधायक वहीं मंच पर ही सिर झुका लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
-------------
तेजस्वी सूर्या ने मांगे वोट
कालपी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कालपी नगर में आलमपुर मोहल्ले में निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान के चुनाव चिह्न भोजन से भरी थाली के लिए लिए डोर टू डोर वोट मांगे। महिलाओं ने घर घर उनका तिलक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें