फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भाजपा नेता समेत दो ने दी जान

विज्ञापन
मृतक आलोक द्विवेदी की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के डकोर गांव में भाजपा नेता आलोक दुबे ने अपने ही घर में खुद की कनपटी में तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो आलोक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे मेडिकल कालेज झांसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जिंदगी घुटन भरी होने का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डकोर गांव निवासी आलोक दुबे (28) भाजपा के डकोर क्षेत्र का मंडल महामंत्री था। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे आलोक ने अपने कमरे में 315 बोर तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर घर में मौजूद मां सुनीता कमरे में पहुंची, तो आलोक की हालत देख चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। आलोक को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची डकोर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। अविवाहित आलोक के पिता राजू दुबे की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई रवि खेती करता है। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ विजय आनंद का कहना है कि फोरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-----
...ये निर्णय मेहा स्वयं का है
खुदकुशी करने से पहले आलोक उर्फ रिंकू ने सुसाइड नोट में लिखा कि ये निर्णय मेरा स्वयं का है। इस घुटन भरी जिंदगी को लेकर मैं आगे नहीं बढ़ सकता हूं। मेरे इस निर्णय के लिए न तो कोई व्यक्ति दोषी है और न ही जिम्मेदार। इसलिए मेरे नाम को लेकर किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए। यही सत्य है और मेरी इच्छा भी है। आप सब लोगों की उम्मीदों को मैनें तोड़ा है इसलिए हो सके तो मुझे माफ कर देना। सारी सारी...।
विज्ञापन

---------------
फोटो-39 मौके पर छानबीन करती पुलिस
पति वियोग में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
-40 दिन पूर्व कैंसर की बीमारी से हो गई थी पति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। क्षेत्र में पति के वियोग में एक महिला ने पंखे से हुक के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोंच कस्बा के भगत सिंह नगर निवासी सीमा (27) ने शुक्रवार की शाम घर के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि सीमा के पति रईस खान की लगभग 40 दिन पूर्व कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से सीमा अवसाद में रहने लगी थी। पति के वियोग में ही सीमा ने यह कदम उठाया है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। मायका उरई में है।
---------
एट टोल प्लाजा पर पलटा ट्रक
एट। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एट टोल प्लाजा पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस का कहना है कि झांसी के गुरसरायं निवासी चालक फरीद खां शराब के नशे में ट्रक चला रहा था। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें