फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कारीडोर से होगा बुंदलेखंड का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अपने कोंच प्रवास के दौरान सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद के आवास पर भी पहुंचे। इस मौके पर ऋषभ ने भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। नगर के विद्वान ब्राह्मणों रमेश पटैरिया, ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, रामसिया राजेश दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, राघवराम शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में समाज के हर क्षेत्र में प्राविधिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लोगों से संवाद करके प्राविधिक शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि का हवाला देते हुए कहा कि इससे बुंदेलखंड का तेजी से विकास होगा। यहां तकनीकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों से संतुष्ट है और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें