फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल

Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बाइक से कुठौंद से जा रहे कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही हेलमेट लगाए था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही धर्मवीर सिंह (35) शुक्रवार को बाइक से किसी काम के चलते कुठौंद आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक माधौगढ़ तिराहे के पास कट के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सिपाही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मवीर के हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। लेकिन हेलमेट होने की वजह से उसके सिर में चोट नहीं आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर ट्रैक्टर-ट़ॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें