फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार टप्पेबाजों ने किराने की दुकान से पैत्तीस हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। किराने की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने दुकानदार को बातों में लगाकर गोलक में रखे 35 हजार रुपये निकालकर भाग गए। युवकों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव में विश्वेश्वर दयाल गुप्ता की किराने की दुकान है। रविवार की दोपहर एक बाइक सवार दो युवक आए। युवक हेलमेट लगाए थे। युवकों ने दुकानदार से सामान मांगा। जब वह सामान लेने अंदर गया तो युवकों ने गोलक में रखे करीब 35 हजार रुपये निकालकर भाग गए।
गोलक खुली और रुपये गायब देख दुकानदार के होश उड़ गए। हालांकि टप्पेबाजी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश का कहना है कि तहरीर मिल गई है। फुटेज के आधार टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें