फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाने से बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड गीता आश्रम के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने स्कार्पियो सवार तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन लोग भाग गए। हेलमेट नहीं लगाने से बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन निवासी अधिवक्ता शिव नारायण वर्मा का पुत्र प्रदीप उर्फ पूजी (35) अपने एक साथी के साथ बाइक से अजनारी रोड से गुजर रहा था। तभी गीता आश्रम के पास ही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि स्कार्पियो भी पेड़ से जा टकराई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने स्कार्पियो सवार उदय प्रताप, अवधेश निवासी उमरारखेड़ा व विशाल निवासी रामनगर को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन लोग भाग गए। उधर अधिवक्ता पुत्र व उसके साथी को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। जहां अधिवक्ता पुत्र प्रदीप ने दम तोड़ दिया, साथी भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें