फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
जालौन अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। उरई से काम निपटाकर घर लौट रहे अधेड़ की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी भोले कुशवाहा (55) पुत्र अच्छेलाल कुशवाहा सोमवार की सुबह बाइक से किसी काम के चलते उरई गए थे। अपना काम निपटाकर दोपहर लगभग 2 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी गांव के पास ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर में लगी चोट व अत्यधिक खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारकर कार खर्रा की ओर भाग गई है। पुलिस को पीछा करते देख कर चालक खर्रा गांव के पास कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कोतवाली में खड़ा करा ली है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कोतवाली पहुंचाया। जहां उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनमें चीख पुकार मच गई।

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें