फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को बचाने के चक्कर मे खंदक में गिरा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बुलेट पर झांसी से हमीरपुर जा रहे इंजीनियर जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर अन्ना मवेशियों से बचाने के चक्कर में खंदक में जा गिरे। पुलिस ने उनको निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंकज पटेल (30) निवासी ग्राम धुरुगंवा थाना चिरगांव जिला झांसी अपनी बाइक (बुलेट) से हमीरपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में कदौरा के पास अचानक सामने आए अन्ना जानवरों को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में जा गिरी। खंदक में बारिश का पानी भरा होने से वह बुरी तरह घायल हो गए। रहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेब में मिली आईडी से परिजनों को सूचना दी। परिजन सीएचसी पहुंचे। शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि बेटा हमीरपुर में बन रहे ओवरब्रिज में बतौर प्राइवेट इंजीनियर था। रविवार सुबह 5 बजे घर से हमीरपुर जाने के लिए निकला था। पत्नी प्रीति पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गई। मृतक का दो वर्ष का पुत्र विक्की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें