फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी किल्लत पर बिफरे ग्रामीण

Mon, 29 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पहूज नदी से पानी भरकर जाती महिलाएं और युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बीहड़ के गांवों में पानी संकट गहराता जा रहा है। माधौगढ़ के करमरा गांव में महीनों से हैंडपंप खराब हैं। इस वजह से ग्रामीण पास स्थित पाहुज नदी से प्यास बुझा रहे हैं। पानी संकट पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस स्टैंड पर एकत्र होकर जलनिगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र भी भेजा।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोई के मजरा करमरा के बाशिंदे रविवार को बस स्टैंड पर पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीण रामदयाल, दीनानाथ, शेख बहादुर, वीरसिंह, चेतराम आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मजरे के नरेश, बहादुर, रामदास, दयालराम के घर के पास लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरत का पानी लाने के लिए लोगों को एक किलोमीटर दूर स्थित पाहुज नदी का सहारा लेना पड़ रहा है।

सुबह से ही महिलाएं सिर पर कलश रखकर पानी लाती हैं। पुरुष बाइकों और साइकिलों पर डिब्बों पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जलनिगम के अधिकारियों को छुटपुट कमियों के चलते बंद हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए शिकायत की, पर अधिकारियों ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गांव में शिवशंकर व नरेश की बेटी की शादी थी। बारातियों को पानी पिलाने के लिए मछंड से टैंकर मंगाने पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें