फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुषा और विनायक ने किया जिला टॉप

Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सफलता पर उछलते एल्ड्रिच के मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल की अनुषा अनवर और विनायक स्कूल के विनायक द्विवेदी ने जिला टॉप किया है। दोनों मेधावियों ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किया है। विनायक स्कूल के ही यशराज गुप्ता ने 95.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान तथा एसआर पब्लिक स्कूल की साक्षी द्विवेदी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावियों की सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन


सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में  बीकेडी एल्ड्रिच, विनायक, एसआर समेत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुषा अनवर और विनायक स्कूल के विनायक द्विवेदी ने 95.4 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया। प्रबंधक अजय इटौरियां ने बताया कि अनुषा का आईआईटी मेंस में भी चयन हुआ है।

संकल्प शांडिल्य ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वंशिका गुप्ता ने 94.2, पुष्पेंद्र सिंह ने 93.8, श्रृष्टि त्रिपाठी ने 93.6, मोहित मिश्रा ने 92.8, हर्षित मुसरिहा 92.4, उत्कर्ष ने 92.6, अंशुल कुमार ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किए। कामर्स में अक्षय दीक्षित 89 फीसदी अंक पाकर प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर आशुतोष वर्मा 88 फीसदी और नैंसी गुप्ता ने 84 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रों की सफलता पर प्रबंधक इ. अजय इटौरियां, चेयरमैन सुविधा इटौरियां, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने बधाई दी।
विज्ञापन


विनायक स्कूल के छात्रों ने भी नया कीर्तिमान रचा। विनायक द्विवेदी ने 95.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ जिले में भी टॉप किया। यशराज गुप्ता ने 95.2 अंक, सागर विसवारी 92.4, सिद्धार्थ रूसियां 91 प्रतिशत, मुस्कान, उत्कर्ष अग्रवाल, गौरव गुप्ता ने 90 प्रतिशत प्राप्त कर नाम रोशन किया। सिद्धार्थ रूसियां ने गणित में 100 अंक, रसायन विज्ञान में 99, भौैतिक विभाग 97 अंक प्राप्त क र पीसीएम जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता का लोहा मनवाया। विद्यालय के अन्य छात्रों में अभय गुप्ता, अनुष्का वर्मा, जनार्दन मोर, कीर्ति श्रीवास्तव, प्रिंसी गुप्ता, पुष्पांजलि मिश्रा आदि ने भी अच्छे अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य दिव्येंद्र त्रिपाठी ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शहर के कालपी रोड स्थित एसआर पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी दुबे ने जिले में तीसरा और विद्यालय में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया। निराली कुशवार 92.2 व अनिष्का गुप्ता 91.2 फीसदी अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रबंधक अशोक राठौर, प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला, डॉ. सीपी गुप्ता ने सफलता पर मेधावियों को बधाई दी।
मार्निंग स्टार के छात्रों ने भी सफलता का परचम लहराया।अमर नाथ साहू व रूपाली पटेल ने 94 फीसदी अंक हासिल किया। श्रेय गुप्ता ने 93.4, करन सचान 93, शिवम कुमार 92.4, नमन अग्रवाल 92, माही खान 90, पवन गुप्ता 89.8, रूपाशी सोनी 88.8, अंजली शिवहरे 88.6, रितिक कोस्टा ने 88.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के प्रांजल इटौरिया रूपसी, कंचन, उज्ज्वल, देव काशिक वंशिका आदि ने 90 फीसदी अंक पाकर विद्यालय क ा गौैरव बढ़ाया। रामश्री स्कुल के ज्योत्सना राज ने विज्ञान वर्ग में 94 फीसदी और कामर्स वर्ग में सोनल मिश्रा ने 90 फीसदी और हिमांशु राज वर्मा ने 89 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। महर्षि विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रखर तरसोलिया ने 93.2, प्रशांत गुप्ता ने 93 व राधिकार गुप्ता ने  92.6 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें