फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने आंबेडकर चौराहे पर लगाया जाम

विज्ञापन
जुलूस निकालते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने जालौन रोड स्थित कार्यालय से केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इन्होंने शहर के आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष कमलेश सागर, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जालौन रोड से जुलूस निकाला। जिला परिषद चौराहे से आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाने, निजी क्षेत्र में एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण, युवाओं को रोजगार और किसान विरोधी विधेयकों रद्द करने की मांग उठाई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोड़कर जातिवादी और पूंजीवादी व्यवस्था को देश पर थोप रही है। इससे देश के कमजोर, शोषित, वंचित वर्ग के लोग लगभग बरबादी की कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की अस्थायी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से स्थायी करने की मांग की गई।
इस दौरान सोनू गुर्जर, सुशील चौधरी, कुलदीप कुलकर्णी, रविकांत गेदोली,आशीष बौद्ध, आदित्य, किशोर सिंह जिला प्रभारी, सैफ खान,आमिर चौधरी, प्रदीप, विपिन प्रताप सिंह, बाबा खान, शोएब मंसूरी, नीरज चौधरी, रविशंकर, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें