जालौन। मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में देवर ने भाभी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित देवर व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी संगीता पत्नी श्रीराम ने पुलिस को बताया कि उनके पति का छोटे भाई कुलदीप के साथ मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते कुलदीप उससे रंजिश मानते हैं। गुरुवार सुबह वह चंदा छाया गेस्ट हाउस के पास से पति के साथ जा रही थी।
तभी कुलदीप दो अज्ञात साथियों साथ आए और उसे रास्ते में रोककर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए पति के साथ भी मारपीट कर दी। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख तीनों धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।