फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। नवविवाहिता ने तीन दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। तब पिता ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक व सोने की जंजीर मांगने का आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर इटौरा निवासी महेंद्र उर्फ मलखान की नवविवाहिता पत्नी पिंकी ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंचे पिंकी के पिता रामजीत पुत्र गरीबे निवासी अमीसा ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटी के ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज में बाइक व तीन तोला सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे।
जब उसने देने में असमर्थता जताई तो पति महेंद्र उर्फ मलखान, सास जानकी, जेठानी संगीता, ननद सीमा, जेठ वीरसिंह, देवर नितिन ने उसकी बेटी को मार डाला। पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें