कोंच। बार संघ कोंच के तत्वावधान में शुक्रवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अधिवक्ताओं नेे एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। आयोजन में कवियों ने रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरीं। सिविल जज जूनियर डिवीजन पलाश गांगुली ने कहा कि बार और बेंच दोनों का मकसद वादकारियों को न्याय दिलाना है। कहा कि यह तभी संभव है जब बार और बेंच में बेहतर सामंजस्य हो।
मुंसिफी परिसर स्थित बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं नेे माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। जनवादी कवि सुनीलकांत तिवारी ने रचना बांची हम करें किससे बताओ, अब शिकायत आपकी, कोंच से कश्मीर तक है, हर अदालत आपकी, ऐड़िया अपनी रगड़ कर मर गया इंसाफ जब, तब हुई हासिल उसे नजर-ए-इनायत आपकी। कवि राजेंद्र सिंह रसिक ने बुंदेली व्यंग्य डुकरा खांम खां सन्ना रऔ, अपनी ऐंठ बता रऔै पढ़कर लोगों को खूब हंसाया। भास्कर सिंह माणिक्य, अरुण वाजपेयी आदि ने भी रचनाएं सुनाईं।
इस मौके पर अधिवक्ताओं नेे सभी से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने की। संचालन ओमकार नाथ पाठक ने किया। आभार बार संघ महामंत्री वीरेंद्र जाटव ने जताया। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, रामकुमार खरे, विज्ञान विशारद सीरौठिया, ब्रजेंद्र वाजपेयी, अफजाल खान, संतोष खरे, कृष्णकांत शांडिल्य, अनिल वैद, पूजा मिश्रा, किशोरी सिंह, योगेेंद्र अरूसिया, जीवनलाल अशोक, कमलेश चोपड़ा, ओमशंकर अग्रवाल, नरसिंह बुंदेला, राकेश तिवारी, मनोज दूरवार, सिद्घांत शिरोमणि सीरौठिया, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।