फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों में मारपीट, एक बाइक फुंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बरात में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अफरा-तफरी के बीच किसी ने बाइक में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बराती को पकड़ लिया। जबकि अन्य युवक मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गालमपुरा गांव निवासी श्याम पाल सिंह की पुत्री सीता की रविवार को शादी थी। बरात मध्यप्रदेश के मिहौना थाना क्षेत्र के गुढ़ा जैतपुरा गांव से आई थी। डीजे पर अपनी अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी ने बराती मुनेश पाल निवासी भिंड की बाइक में आग लगा दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने भूपेंद्र कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अजय अवस्थी का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें