फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को ही मनाई जाएगी शुभ फलदायी मकर संक्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। इस बार भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर जोग असमंजस हैं। मकर संक्रांति 14 को है या 15 जनवरी को। हालांकि मकर संक्रांति की तिथियों में यह दिक्कत पंचांग में सूर्य के गोचर के समय को लेकर है। पंडितों का मत है कि 14 जनवरी की रात 7.59 बजे पर सूर्य धनु राशि से मकर में प्रवेश करेंगे। हिंदू धर्म में पर्व उदया तिथि में मनाया जाता है। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को सुबह 11.59 बजे तक है।
विज्ञापन

पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति की तिथि सूर्य देव की चाल तय करती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। पंडित अरविंद बाजपेई के अनुसार इस बार सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय दो पंचांगों में अलग-अलग है। बनारस के पंचांग में सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय रात्रि में बताया गया है। जबकि बृजभूमि आदि पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर का समय है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को सायं काल में मकर राशि पर सूर्य के गोचर का समय है। इस कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व माना जाए। इसी दिन स्नान-दान, पुण्यकाल किया जाएगा। संक्रांति के पश्चात मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे और खरमास का समापन हो जाएगा है।
उधर, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगप्रसाद चतुर्वेदी कहते है कि 14 जनवरी की रात 7.59 बजे पर परिवर्तन होगा है।। हालांकि पर्व उदया तिथि में मनाया जाता है। इसलिए यह पर्व 15 जनवरी को सुबह 11.59 बजे तक है। इसलिए पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाए। व्रत, दान आदि काम 15 जनवरी को ही शुभ है।
विज्ञापन

---------------
खिचड़ी वितरण कल
कोंच। पूर्व की भांति इस वर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से खिचड़ी प्रसाद वितरण स्थानीय गुदरिया हनुमान मंदिर कैलिया बस स्टैंड के समीप किया जाएगा। खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रावत शास्त्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी धर्मानुरागियों से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें