फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस रही निरस्त, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली झांसी कोलकाता बैरकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। वहीं, कई ट्रेनें कोहरे से घंटे देर से आईं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

काजीपेट स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत कार्य होने की वजह से तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) निर्धारित समय से सुबह 4:58 बजे के स्थान पर शाम को 5:29 बजे 12 घंटा 31 मिनट देरी से आई। इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20414) चार घंटा 38 मिनट, मुंबई से आजमगढ़ जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) एक घंटा 10 मिनट, चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12590) एक घंटा 7 मिनट, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) एक घंटा 17 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस (11079) 2 घंटा देरी से आई।
गोरखपुर से पुणे जाने वाली गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस (15029) दो घंटा 4 मिनट, मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (22584) एक घंटा अधिक देर से आई। ट्रेनों की लगातार देरी से आने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे गुजरना पड़ रहे हैं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम के चलते ट्रेनें प्रभावित हैं। कोहरे से निपटने के लिए ट्रेनों में फोग डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें