उरई। साइट पर काम करने जा रहे कारीगर की बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। इससे उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया। हाईवे पर बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कारीगर को राहगीरों ने हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर निवासी जुनेद (45) पुत्र कमाल दरवाजे और खिड़कियाें में कांच लगाने का काम करता है। वह सुबह 11 बजे उरई से शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव जा रहा था। गांव के पास बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में जुनेद ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक से नियंत्रण खो गया। वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जुनेद को लहूलुहान हालत में राहगीरों ने हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। हेलमेट न लगाए होने से सिर और मुंह में चोटें आई हैं।