फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो शव फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन फिलहाल फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी अंजनी तिवारी (46) ने रविवार देर रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंजनी के परिजनों ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। कोंच बस स्टैंड उरई में ट्रैवल्स एजेंसी का संचालन करता था। उसकी मौत से पिता रविंद्र भूषण, मां राजकुमारी, पत्नी राधा, बेटी राधा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें