फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जनपद में मनेगा आयुष्मान पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि चार से 18 मई तक जिले के सभी नौ विकासखंडों में आयुष्मान भारत पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें शेष बचे हुए 49,954 लाभार्थी परिवारों के आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही शेष बचे हुए 28,508 अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को भी आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने विकासखंड में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिले में सभी आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। चिन्हित सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड सभी कॉमन सर्विस सेंटर व पंजीकृत अस्पतालों में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें