एमएलसी चुनाव में रमा निरंजन के रिकार्ड मतों से जीतने पर रविवार को एक गेस्ट हाउस में रविवार को आभार सभा का आयोजन किया गया। इसमें सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
नरेश उत्तम ने कहा कि जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख और एमएलसी चुनावों में सपा की ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि प्रदेश सरकार जनहित में काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि इन नतीजों से हमें अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। मुख्य लक्ष्य मिशन 2017 है। इसे फतह करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जीजान से जुटना
होगा। सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचानी होगीं। सरकार प्रदेश का विकास करा रही है, पर केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है। नवनिर्वाचित एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका पूरी ईमानदारी से साथ निर्वाहन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब
कार्यकर्ता भी कमर कस लें और सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, आरपी निरंजन, उमा जखौली, इंद्रजीत यादव,
महिला सभा जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, प्रत्याशी नन्हू राजा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राखी राजपूत, ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, वीरपाल दादी, सुरेंद्र बजरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, इमरान उल्ला, राजीव शर्मा, धीरेंद्र अग्रवाल, जयशंकर द्विवेदी, रोहित गुर्जर, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।