शहर में चेकिंग के दौरान पकडे़ गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
अपराध समीक्षा बैठक में आई फोर्स को एसपी ने रविवार को काम दे दिया। बैठक के दौरान खाली घूमने वाले पुलिस कर्मियों से बैठक के दौरान शहर भर के चौराहों पर वाहन चेकिंग कराई। सभी 18 थाना व कोतवाली की पुलिस ने उरई पुलिस के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनाें की चेकिंग की। भारी पुलिस देख लोगों को लगा कि
कहीं कुछ हो तो नहीं गया। इस दौरान पुलिस ने40 वाहनाें का चालान कर 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। लोगों को हेलमेट लगाने के लिए भी जागरूक किया। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि हर माह जिले की अपराध समीक्षा बैठक स्थानीय पुलिस लाइन में होती है। इस दौरान थानेदार व कोतवाल को छोड़कर अन्य फोर्स बेकार समय बर्बाद करती है। इसलिए
रविवार को थानेदार व कोतवाल के साथ आए फोर्स को उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ शहर के भगत सिंह चौराहा, कालपी ब स्टैंड, इलाहाबाद बैंक, जिला परिषद आदि स्थानाें पर लगाकर वाहन चेकिंग कराई। इस दौरान 40 वाहनाें का चालान कर 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह बाइक पर तीन सवारी न बैठें और
हेलमेट का प्रयोग करें। वहीं कार चालक सीट बेल्ट बांधें। काली फिल्म को भी उतारकर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस हर टीम के साथ मौजूद रही। एसपी ने बताया कि उनका मकसद है कि हर वाहन चालक यातायात नियमाें का पालन करे।