फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाधों से पानी छोड़े जाने की सम्मभावना से जिले में अलर्ट

विज्ञापन
कालपी में यमुना नदी का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। राजघाट व माताटीला बांध से बड़ी मात्रा में जल छोड़े जाने से 24 घंटे के अंदर बेतवा नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को लेकर उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार ने बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उधर यमुना में भी बेहद धीमी गति से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की नदियों में पानी छोड़े जाने की सूचना पर जहां एसडीएम ने सभी अधिकारियों ने अलर्ट के निर्देश दिए हैं वहीं देर शाम यमुना का निरीक्षण कर जिम्मेदारों से जल स्तर की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने जारी किए निर्देशों में बताया कि मध्यप्रदेश व राजस्थान में भारी मात्रा में हो रही बारिश की वजह से जिले की नदियों को प्रभावित करने वाले बांधों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी दबाव के चलते हथनीकुंड बैराज, राजघाट व माताटीला बांध से पानी देर रात को भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। इसकी संभावना को लेकर उन्हें सभी क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। साथ ही तहसील क्षेत्र के कदौरा ब्लाक की चतेला व परासन बाढ़ चौकी के प्रभारियों को कर दिया गया है और लेखपाल व सचिव को नदी पट्टी के गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए गए है। बाढ़ राहत चौकियों पर जीवन रक्षक दवाओं के अलावा जरूरी सामान की भी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए है। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने कहा है कि किसी भी स्थित में जानमाल की कोई हानि नहीं होनी चाहिए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें