फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब पीकर विवाद के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक भगवान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शराब पीकर घर पहुंचे व्यक्ति का परिजनों से विवाद हो गया। इस पर वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव शीशम के पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के करुई बुजुर्ग गांव निवासी भगवान सिंह (55) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शराब का आदी होने के चलते उसका अक्सर घर में विवाद होता रहता था। उसके दो पुत्र हैं। बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह शराब पीकर पहुंचा तो परिजनों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में जाकर सो गया।
शुक्रवार की सुबह नित्यकि्रया के लिए वह घर से निकल गया, लेकिन नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पत्नी सुमन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। व्यक्ति शराब का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें