फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव में घरेलू विवाद के बाद शुक्रवार रात मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव निवासी बालेंद्र पांचाल (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन के अनुसार शुक्रवार शाम वह घर आया तो किसी बात पर पत्नी कंचन से कहासुनी हो गई। इसके बाद कंचन खाना खाकर कमरे में सोने चली गई और बालेंद्र घर से निकला और दूसरे कच्चे कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह पत्नी ने जब पति को कमरे में नहीं देखा तो वह खोजते हुए दूसरे कमरे में गई जहां बालेंद्र को फंदे पर लटका देखा। घटना के बाद बालेंद्र के चार बेटों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि घरेलू विवाद में घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें