फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले उसने बेटी और पत्नी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पत्नी के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग माैके पर पहुंचे और खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


ग्राम ऐदलपुर निवासी धीरज चतुर्वेदी (35) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन ने बताया कि वह शुक्रवार रात को पत्नी पूजा से धीरज का विवाद हो गया था। इस पर उसने पूजा व बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और फंदे पर लटक गया।
पत्नी ने जब शोर मचाने पर परिजन व मोहल्ले के लोग दौड़े और किसी तरह दरवाजा खोला लेकिन तब तक धीरज की मौत हो चुकी थी। माैके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत घरेलू विवाद के बाद हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें