फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चंद्रशेखर ने भाजपा पर साधा निशाना बोले-संविधान को कमजोर कर रही

विज्ञापन
फोटो - 09 गढ़र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते चंद्रशेखर आजाद। संवाद
विज्ञापन
उरई। भीम आर्मी के संस्थापक व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करने का काम कर रही है। युवाओं को कलम छुड़वाकर तलवार पकड़ाने की सोच को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक वह हैं तब तक संविधान को किसी भी तरह की आंच नहीं आने देंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन हम संविधान से इतर चले जाएंगे उस दिन तलवार-चाकू भी छोटी पड़ जाएगी।
हमारे महापुरुषों ने अन्यायपूर्ण विचारधाराओं को कुचलकर ही संविधान की रचना की है। चंद्रशेखर आजाद उरई- कोंच रोड स्थित ग्राम गढ़र में सावित्रीबाई फुले जयंती और राजेंद्र निरंजन के प्रथम स्मृति दिवस पर प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, स्मृतिशेष राजेंद्र निरंजन तथा स्मृतिशेष सरला निरंजन की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। सांसद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले।
आज जरूरत है कि युवा उनके दिखाए रास्ते पर चलें और कलम को अपना हथियार बनाएं। कहा कि संविधान देश की एकता, समानता और न्याय का आधार है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

इस दौरान सांसद राम शिरोमणि वर्मा, लोकपाल आरआर जैसवार, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव, आईएएस धीरेंद्र सचान, सामाजिक चिंतक लक्ष्मण यादव, नेशनल दस्तक के संपादक शंभू कुमार सिंह, आर्टिकल-19 के नवीन कुमार, सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुनदेव भारती, सेवानिवृत्त डीआईजी राधेश्याम विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त डीआईजी (जेल) बीआर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी आदि ने समारोह को संबोधित किया। आयोजक नीरज भाई पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें