फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 04 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र शहजादेपुर गांव निवासी दीपेंद्र सिंह यादव (35) का बुधवार रात शराब पीकर घर आने पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद युवक नाराज होकर घर के बाहर निकल गया और नीम के पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो शव फंदे पर लटका देख परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

भाई मोनू ने बताया कि भाई दीपेंद्र सिंह यादव शराब के लती थे। इससे आए दिन घर में भाभी से विवाद होता था। बुधवार रात वह शराब पीकर घर आया तो भाभी अर्चना ने विरोध किया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस पर वह अपने कमरे में चला गया। जबकि परिजन दूसरे कमरे में सो गए। इसके बाद रात में ही वह किसी समय घर से चुपचाप निकल गया और नीम के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका देख खलबली मच गई। उसकी मौत से पत्नी अर्चना व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें