फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुएं में गिरने से युवक की मौत

Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। कुएं में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह उरई में रहकर टाइल्स का काम करता था। कुछ ही दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के बिलौहा गांव निवासी रमेशचंद्र पाल (38) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में परिवार के साथ रहकर टाइल्स का काम करता था। करीब बीस दिन पहले वह अपने गांव गया था। तब से वहीं रह रहा था। बुधवार शाम वह घर के पास स्थित कुएं की मुंडेर पर बैठा था। अचानक वह कुएं में गिर गया। लोगों ने उसे कुएं में गिरता देख परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई मोहित ने बताया कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। उसके दो बच्चे हैं। युवक की मौत से पत्नी रानी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें