फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

153 अपात्रों ने सरेंडर कर दिए राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोरोना काल में सरकार ने राशन कार्ड बनवाने की छूट दी तो इसका फायदा हर किसी ने उठाया। नतीजा यह हुआ कि सरकारी नौकरी, घर, कार होने के बाद भी अपात्र राशन कार्ड के हकदार बन गए। अब जब शासन ने अपात्रों की जांच पड़ताल की तो पिछले 10 दिनों से अपात्र राशन कार्ड जमा करने में लगे हैं। पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि अब तक 153 राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं। ब्लाक क्षेत्र में 92 राशन की दुकानें हैं और लगभग 25 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। सरेंडर करने की अंतिम तिथि 20 मई है। उसके बाद डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। अपात्र मिलने पर रिकवरी के साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल से सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शासन के आदेश के बाद राशन कार्ड धारकों में भय हैं। मंगलवार से वितरित हो रहे खाद्यान्न को लेने के लिए राशन की दुकानों में भीड़ नहीं है। एक राशन विक्रेता का कहना है कि जो पात्र हैं वो राशन के लिए इंतजार कर लेते हैं। अपात्र तो राशन के लिए जल्दी करते हैं। विलंब होने पर झगड़ा भी करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें