फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने पथरेहटा खदान में की छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा स्थित मौरंग खदान में एडीएम पूनम निगम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। अधिकारियों को देख कर खदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने खदान के पट्टे की जांच की और नापजोख भी कराई।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने खदान संचालक पर निजी भूमि पर खनन का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। जिस पर गुरुवार को एडीएम प्रशासनिक टीम के साथ खदान पर कार्रवाई की। उन्होंने खदान संचालक की पट्टे की पत्रावलियों को चेक किया।
साथ ही मौके पर ही भूमि की नापजोख कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत पर पथरेहटा घाट का निरीक्षण किया गया है। वह अपनी रिपोर्ट जल्द डीएम को सौंपेगी। निरीक्षण के दौरान खनन अधिकारी अजीत कुमार, तहसीदार बलराम गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें