एट। थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी बैरागढ़ में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
प्रदीप बरार (22) के पिता रमेश उर्फ रिंकू बरार ने बताया कि आठ अप्रैल की दोपहर उनका पुत्र घर से निकला था। गांव के पास मरघट के नजदीक खेत की मेड़ से गुजरते समय गांव के कल्लू पटेल व देव शिवहरे ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप को बुरी तरह पीटकर पास के कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर ली थी। पुलिस ने एक आरोपी नितेश पटेल को अकोढ़ी बैरागढ़ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (संवाद)
मैरिज गार्डन के जनरेटर से कॉपर चोरी
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड स्थित तिरुपति मैरिज गार्डन से चोर जनरेटर से कॉपर तार चोरी कर ले गए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर की तलाश जारी है।
पीडि़त ने बताया कि गुरुवार रात एक चोर ने जनरेटर के डायनमो से करीब आठ किलो कॉपर तार निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह कर्मचारियों ने जांच के दौरान तार गायब देखा तो घटना का पता चला।
सूचना पर संचालक अंकित राठौर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी से करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)